डीएम रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वेयरहाउस व कवीपैट का निर्वाचन अधिकारी विशुराजा के साथ मासिक निरीक्षण किया
Gargachary Times
17 April 2026, 09:34
3 views
Firozabad
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वेयरहाउस व वीवीपैट का अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा के साथ मासिक निरीक्षण किया, इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जो संचालित पाए गए, अग्निशमन यंत्रों को देखा और साथ ही साथ उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था को जायजा लिया, वेयरहाउस की साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को भी देखा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा सिंह, जिला कृषि अधिकारी व नोडल अधिकारी ईवीएम व वीवीपैट सुमित चौहान तथा निर्वाचन स्टाफ आदि उपस्थित रहें।