पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एक भव्य जागरुकता एवं सम्मान समारोह किया आयोजित
Gargachary Times
17 April 2026, 09:35
8 views
Firozabad
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 द्वितीय चरण के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 16-04-2026 को पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एक भव्य जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।*
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, उपजिलाधिकारी फिरोजाबाद, क्षेत्राधिकारी साइबर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की महिला प्रधानाचार्याएं, महिला शिक्षिकाएं, महिला उद्यमी, व्यापार मंडल की महिला सदस्याएं एवं छात्राएं प्रतिभागी रहीं।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने वाली महिला प्रधानाचार्याएं, शिक्षिकाएं, महिला उद्यमी एवं अन्य महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण, शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।*
फिरोजाबाद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।