Loading...

नगर मजिस्ट्रेट, मथुरा द्वारा कृषि उत्पादन मण्डी समिति, एवं जनगणना-2027 के दृष्टिगत प्रशिक्षण केन्द्र / बी.एस.ए. कालेज का निरीक्षण किया गया

Gargachary Times 17 April 2026, 09:38 6 views
Mathura
नगर मजिस्ट्रेट, मथुरा द्वारा कृषि उत्पादन मण्डी समिति,  एवं जनगणना-2027 के दृष्टिगत प्रशिक्षण केन्द्र / बी.एस.ए. कालेज का निरीक्षण किया गया
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर में संचालित गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर किसानों से उनकी स्थिति के बारे में वार्ता की उनकी समस्याओं को सुना एवं तत्काल निस्तारण कराया गया। एवं मण्डी परिसर में चल रहे, खाद्य तथा रसद विभाग के 02 गेहूँ क्रय केन्द्र, खाद्य निगम के 01 गेहूँ क्रय केन्द्र एवं कृषि उत्पादन मण्डी के 01 गेहूँ क्रय केन्द्र (कुल 04 गेहूँ क्रय केन्द्र) का निरीक्षण कर गेहूँ की खरीद बढ़ाने एवं फार्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में कृषकों को विस्तार पूर्वक समझाने तथा गर्मी के दृष्टिगत पेयजल की समुचित व्यवस्था किये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान रेनू वर्मा, कृषि उत्पादन मण्डी, मथुरा, संतोष कुमार द्विवेदी, जिला विपणन अधिकारी, मथुरा, अजय पवार, क्रय केन्द्र प्रभारी एवं कन्हैया तौमर, क्रय केन्द्र प्रभारी एवं पुष्पेन्द्र सिंह को गेहूँ की खरीद बढ़ाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त अधिकारीगण एवं श्री कर्मवीर सिंह, हरवीर सिंह, कृषकगण आदि उपस्थित रहे। वही नगर मजिस्ट्रेट ने जनगणना-2027 के प्रशिक्षण हेतु निर्धारित बी.एस.ए., कालेज, मथुरा जनगणना प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा जनगणना समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से कराने एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम समयबद्व पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त, अनुज कौशिक, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा वृन्दावन मथुरा, डॉ० ललित शर्मा, प्रधानार्च, बी.एस.ए. कलेज, मथुरा तथा डोरी लाल व के. के. सैनी, जनगणना सहायक आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24