जिला स्थापना दिवस पर धौलपुर ने किया अभिवादन, प्रभात फेरी से शुरू हुआ जश्न
Gargachary Times
17 April 2026, 20:09
120 views
Dholpur
धौलपुर ने अपना स्थापना दिवस को गौरव, उत्साह और विकास की झलकियों के साथ मनाया। प्रभात फेरी के शुरुआत में धौलपुर जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिले की ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक परम्पराओं का संरक्षण, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जिले को सदैव स्वच्छ, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए सदैव प्रत्यनशील, जाति, धर्म, लिंग व भाषा के आधार पर कभी भेदभाव नहीं करने, बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों का विरोध, कभी-भी तम्बाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों का सहयोग करने का संकल्प लिया। सुबह 7ः30 बजे प्रभात फेरी की शुरुआत से दिन का शुभारंभ हुआ। इस प्रभात यात्रा में सरकारी अधिकारियों से लेकर छात्र-छात्राओं, एनएसएस-एनसीसी, स्काउट-गाइड, पुलिस और आम नागरिकों ने कदम से कदम मिलाए। स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त धौलपुर के संदेश के साथ निकली यह फेरी जिले के बदलते मानस की प्रतिनिधि बन गई। कचहरी प्रांगण से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। प्रभात फेरी केवल एक परंपरागत आयोजन नहीं, बल्कि जिले के विकास पथ पर चलने की एक प्रतीकात्मक यात्रा थी। इस प्रभात फेरी को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गगनचुंबी नारों, देशभक्ति गीतों और सजे-धजे प्लकार्ड के साथ निकली यह प्रभात फेरी जनभागीदारी का जीवंत दृश्य बन गई। इसमें आम नागरिकों से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों, विद्यार्थियों, कैडेट्स, होमगार्ड, सफाई कर्मियों और अन्य समाजसेवकों ने उत्साह से भाग लिया। स्काउट-गाइड, एएनएम व जीएनएम प्रशिक्षणार्थियों ने रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों और रचनात्मक नारों से वातावरण को जीवंत कर दिया। प्रभात फेरी के माध्यम से स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेशों को आमजन तक पहुंचाया गया। सड़कें गुलजार थीं, मनों में उत्साह और आंखों में उम्मीदें थीं।