समाजवादी युवजन सभा, मथुरा महानगर ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई
Gargachary Times
17 April 2026, 20:13
628 views
Mathura
समाजवादी युवजन सभा, मथुरा महानगर के अध्यक्ष अंकित वाष्णेय ने परशुराम जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई है।
भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के प्रमुख पूजनीय व्यक्तित्व हैं। उनकी जयंती पूरे देश में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाती है। उत्तर प्रदेश में भी इस पर्व का सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व अत्यंत व्यापक है, जिसमें सभी वर्गों के लोग भाग लेते हैं। यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में समाजवादी सरकार के दौरान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता रहा है।
अतः संगठन की ओर से मांग की गई है कि इस पावन अवसर पर पुनः प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, ताकि आमजन पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ इस पर्व को मना सकें।
इस अंकित वाष्णेय ने कहा कि यह मांग जनभावनाओं से जुड़ी हुई है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय लेगी।