Loading...

पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, पथराव से आधा दर्जन घायल

Gargachary Times 17 April 2026, 20:18 61 views
Mathura
फरह। फरह कस्बा ओल में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर सकील और जाविद पक्ष के बीच जमकर झगड़ा हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और ईंट,पत्थर व कांच की बोतलों से पथराव हुआ। पथराव से रास्ता अवरुद्ध हो गया। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। ओल में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते कुरैशी मोहल्ला निवासी सकील और जाविद पक्ष आमने,सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी,डंडे चलने लगे। इसके बाद ईंट,पत्थर और कांच की बोतलों से पथराव शुरू हो गया, जिससे गांव का मुख्य रास्ता अवरुद्ध हो गया। पथराव में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही फरह पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा है। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। पथराव में कुछ लोग घायल हुए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है।
Follow Samachar24