Loading...

थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा 02 अवैध जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त आर्यन प्रताप को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 17 April 2026, 20:24 71 views
Firozabad
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा 02 अवैध जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त आर्यन प्रताप को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आर्यन प्रताप सिंह उर्फ अतुल सागर पुत्र साहब सिंह नि0 भायपुर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद को छीछामई नहर पुल से करीब तीन सौ मीटर पहले थाना क्षेत्र शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया गया हैं । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त आर्यन प्रताप के कब्जे से 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0स0 0292/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया हैं । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
Follow Samachar24