गोवर्धन तहसील परिसर में लगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, साशन प्रसाशन के अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की फरियाद
Gargachary Times
18 April 2026, 19:58
98 views
Mathura
डी डी शर्मा
गोवर्धन - तहसील परिसर स्थित सभागार हाल में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे ए डीएम वित्त उप जिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता गोवर्धन थाना प्रभारी भगवत सिँह गुर्जर सहित साशन प्रसाशन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में अधिकतर समस्या राजस्व से संबंधित रही. वहीं एडी एम वित्त ने बताया की आज राजस्व से संबंधित 21 समस्या आयीं जिनमे से 17 का समाधान मौके पर हीं कर दिया गया वहीं एसपी देहात ने बताया की पुलिस से संबंधित 12 समस्या आयीं जिनमे से 6 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया. सभी अधिकारीयों को निर्देश दिये गये हैं जो भी समस्या का समाधान नहीं हुआ हैं उनकी जांच कर जल्द सभी का निस्तारण कराया जाये