Loading...

जिलाधिकारी व एसएसपी ने मांट तहसील में सुनी जनसमस्याये

Gargachary Times 18 August 2025, 21:22 183 views
Mathura
जिलाधिकारी व एसएसपी ने मांट तहसील में सुनी जनसमस्याये
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मांट तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, ग्राम विकास आदि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों को गुणवत्ता एवं समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे। अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये, निर्विवाद विरासत, नकल, खतौनी में नाम दर्ज, दाखिला खारिज और कागजात दुरूस्ती आदि के मामल कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये। कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। मांट तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाए। साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाए। पुलिस से संबंधित मामलों की सुनवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा की गई। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाए। यह सुनिश्चित कराया जाए कि पीडितों को न्याय मिले। पुलिस अधिकारीगण प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी मांट रितु सिरोही एवं तहसीलदार ब्रजेश कुमार को निर्देश दिए कि अपने अपने न्यायालयों में लंबित सभी वादों का निस्तारण ससमय कराया जाए और भूमि संबंधित मामलों में स्वयं जाकर आम जनता की शिकायतों का निस्तारण किया जाए, कोई भी फरियादी अनावश्य परेशान न हो।
Follow Samachar24