Loading...

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तहसील करहल में संम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन-समस्याएं

Gargachary Times 18 April 2026, 20:06 106 views
Mainpuri
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तहसील करहल में संम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन-समस्याएं
मैनपुरी: जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, पूर्ण गुणवत्ता के साथ हो जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है, आमजन को संचालित योजनाओं के लाभ के साथ उनकी समस्याओं का निदान तत्काल किया जाये। उन्होने कहा कि यद्यपि शिकायतों के निस्तारण में काफी सुधार आया है साथ ही शिकायतकर्ताओं की संतुष्टी के प्रतिशत में भी बढ़ोत्तरी हुयी है, जन-शिकायतों के निस्तारण में जनपद की रैंक प्रदेश में टॉप-10 में है। उन्होने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का स्वयं संज्ञान लें, प्राप्त शिकायतांे के निस्तारण पर अधीनस्थों पर निर्भर न रहें बल्कि स्वयं प्रत्येक शिकायत को देखें, यथासंभव मौके पर जाकर समस्या का निदान करायें, जिन शिकायतों का अधीनस्थों द्वारा निस्तारण किया जाये, उनकी निस्तारण आख्या पढ़ने के बाद शिकायतकर्ता से वार्ता करें, शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने के उपरांत ही निस्तारण आख्या अपलोड की जाये। उन्होने कहा कि जन-समस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निदान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं, इसलिए सभी अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस, जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करें, कोई भी शिकायती प्रार्थना पत्र निर्धारित समय-सीमा के उपरांत अनिस्तारित न रहे। संम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान गुनहिया नि. गीता देवी ने विपक्षीगणों द्वारा आम रास्ते में अवरोध उत्पन्न करने, नाली का पानी बंद किये जाने, मुं. बाग वृन्दावन नि. अंकुश कुमार ने नया विद्युत पोल लगवाने, ग्राम अंडनी नि. अशोक कुमार ने गाटा संख्या-182 पर दबंगों द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, ग्राम सिमरऊ नि. शशि प्रभा ने सहायिका के पद से आंगनबाड़ी कार्यकत्री में पदोन्नति कराये जाने, ग्राम इकहरा नि. जावेद खां ने पट्टाशुदा भूमि में नाम शामिल कराये जाने, नवाटेड़ा नि. लालता प्रसाद ने भूमि पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, नगर पंचायत करहल सभासद डा. एकता रावल ने तालाब गाटा संख्या- 1613, 1615 पर हो रहे अनाधिकृत कब्जे को हटवाने तथा वार्ड नम्बर 01 गढ़िया रोड करहल में सीताराम यादव के मकान के पास नाले पर क्षतिग्रस्त पुलिया को बनवाने, पैरारशाहपुर नि. रातौतार सिंह ने गाटा संख्या-620 पर विपक्षियों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को खाली कराये जाने, लाखनमऊ नि. रजनेश ने खतौनी में छूटे हुए नाम को दर्ज कराने, ग्राम सुनूपुर नि. जय कुमार ने विपक्षीगणों द्वारा भूमि पर अवैध तरीके से किये गये निर्माण कार्य को रोके जाने की शिकायत अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हें सम्बन्धित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर निस्तारण हेतु उपलब्ध कराया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम मिश्रा, उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह, क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश बघेल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी अभिशांक चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, अधिशाषी अभियंता जल निगम अंकित यादव, खंड विकास अधिकारी करहल रूक्मणी, अनुज कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24