जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी उर्वरक की नीलामी
Gargachary Times
19 August 2025, 20:47
257 views
Firozabad
गत वर्ष 2024 में रबी सत्र के दौरान साधन सहकारी समिति दतावली की इफ्को डी0ए0पी0 उर्वरक की 125 बैग मात्रा को जिला कृषि अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा ग्राम तिलियानी से जब्त कर पुलिस चौकी उखरैण्ड थाना सिरसागंज की अभिरक्षा में रखवाया गया था, जिसे जिलाधिकारी, फिरोजाबाद के न्यायालय आदेश में पारित निर्णय के क्रम में नीलामी कर प्राप्त धनराशि को सरकारी कोष में जमा कराया जायेगा। इस नीलामी में जनपद के सभी फुटकर उर्वरक विक्रेता प्रतिभाग कर सकेंगे। नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले उर्वरक विक्रेता को उर्वरक दी जायेगी। नीलामी के नियम व शर्तें जिला कृषि अधिकारी फिरोजाबाद के यहॉं किसी भी कार्य दिवस में देखे जा सकते हैं। पूर्व मे नीलामी हेतु दिनांक 18 अगस्त निर्धारित की गयी थी परन्तु अपरिहार्य कारण से दिनांक 18 अगस्त को नीलामी नहीं कराई जा सकी अतः पुनः जिला प्रशासन द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में दिनांक 22 अगस्त, 2025 दिन शुक्रवार को पूवान्ह् 11 बजे पुलिस चौकी उखरैण्ड थाना सिरसागंज पर उक्त DAP उर्वरक की नीलामी की जाएगी