Loading...

एसपी सुरेश चंद्र रावत ने किया थाना महावन का वार्षिक निरीक्षण

Gargachary Times 18 April 2026, 20:40 146 views
Mathura
एसपी सुरेश चंद्र रावत ने किया थाना महावन का वार्षिक निरीक्षण
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। निरीक्षण की शुरुआत में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को गार्ड कमांडर द्वारा सलामी दी गई। थाने में खड़े 'माल मुक़दमाती' (केस से संबंधित) वाहनों की स्थिति की जांच की गई। 13 मोटरसाइकिल लावारिस तथा 45 अन्य विभिन्न मुकदमों में दाखिल हैं उनके समय बाद निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया l ​मालखाने के बेहतर रखरखाव और वहां अपनाई गई डिजिटल कोडिंग तकनीक की सराहना की गई। पुलिस मेस का जायजा लिया गया और वहां साफ सफाई एवं अन्य सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। ​थाना कार्यालय में महत्वपूर्ण सूचनाओं और डिस्प्ले बोर्ड को अपडेट करने के निर्देश दिए गए। ​थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया गया। ​पिछले वर्ष के बेहतर क्राइम कंट्रोल और वर्तमान वर्ष की निवारक कार्रवाई (Preventive Action) को संतोषजनक पाया गया। ​ बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दो महीनों में कुल 1.57 करोड़ रुपये (92 लाख + 65 लाख) की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। ​शस्त्रागार और 'एंटी राइट्स इक्विपमेंट' (दंगा नियंत्रण उपकरण) की जांच की गई, जो पूरी तरह सक्रिय पाए गए। ​पुलिसकर्मियों को हथियारों और उपकरणों के नियमित अभ्यास व ट्रेनिंग के लिए निर्देशित किया गया। चौकीदारों का सम्मेलन करके उन्हें अधिक से अधिक सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया l पुलिस उप निरीक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मियों का सम्मेलन करके यक्ष ऐप पर अपराधियों का सत्यापन एवं बीट सूचनाओं में कार्यवाही किए जाने एवं सीसीटीवी कैमरे की मैपिंग पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए l निरीक्षण के पश्चात कस्बा महावन में पैदल गश्त करके व्यापारियों से वार्ता की गई एवं संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया l
Follow Samachar24