Loading...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के DM बदले

Gargachary Times 20 April 2026, 20:18 113 views
Lucknow
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के DM बदले
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 24 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अफसरों को नियुक्त किया गया है, जिससे प्रदेश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नई दिशा मिल सकती है। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल में अरविंद सिंह को अब एटा का जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है, जबकि अविनाश कुमार को अलीगढ़ का डीएम नियुक्त किया गया है। अमित आसेरी को बांदा का डीएम बनाया गया है, वहीं अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद का डीएम बनाया गया है। कविता मीणा को हापुड़ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बता दें, ईशा प्रिया को अंबेडकरनगर का डीएम, चर्चित गौड़ को सोनभद्र का डीएम बनाया गया, अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का डीएम बनाया गया, और शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का डीएम नियुक्त किया गया है। ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम, निखिल फुंडे को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया हैं। वहीं, प्रेम रंजन सिंह को अपर निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, अभिषेक पांडेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, और संजीव रंजन को विशेष सचिव कृषि विभाग बनाया गया है। जे रीभा को विशेष सचिव खनन और अरुण कुमार को अपर निदेशक खनन का पद दिया गया है। इसके अलावा, आशुतोष द्विवेदी को विशेष सचिव PWD, बद्रीनाथ सिंह को विशेष सचिव उच्च शिक्षा, दीक्षा जैन को ACEO यूपीसीडा, और अपराजिता सिंह को वीसी बुलंदशहर प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। प्रणता ऐश्वर्या वीसी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, उत्कर्ष द्विवेदी सीडीओ शाहजहांपुर बनाए गए हैं, अभिनव जैन सीडीओ कानपुर नगर बनाए गए और दीक्षा जोशी सीडीओ सीतापुर बनाई गईं हैं।
Follow Samachar24