बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों एवं काेचिग सेंटरों पर होगी कार्यवाही-डॉ अखिलेश यादव
Gargachary Times
19 August 2025, 20:49
312 views
Mathura
ब्लॉक नोडल अधिकारी बलदेव डॉ अखिलेश यादव ने बलदेव ब्लॉक में संचालित समस्त राजकीय सहायता प्राप्त एवं स्व वित्तपोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्य की एक अति आवश्यक बैठक
श्री बलभद्र इंटर कॉलेज बलदेव में आहुत की l बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा शैक्षिक सत्र में शैक्षिक पंचांग के अनुपालन के साथ-साथ यू डाइस प्रोग्रेशन तथा इंस्पायर अवार्ड में पंजीकरण, स्काउट, रेडक्रॉस,खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी।डॉ अखिलेश यादव ने बताया कि सभी विद्यालय द्वारा अनिवार्य रूप से किन्ही दो खेलों में विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराया जाना है। इंस्पायर अवार्ड में अनिवार्य रूप से पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जाना है। विभागीय आदेशों के क्रम में स्काउट का संचालन अनिवार्य है जिसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।ब्लॉक में सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए दस सेक्टर में ब्लॉक सह नोडल अधिकारी बनाए गए हैं ।ब्लॉक में विद्यालय की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। ब्लॉक नोडल अधिकारी ने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि सभी विद्यालय केवल मान्यता प्राप्त कक्षाएं एवं विषय में ही विद्यार्थियों को प्रवेश दें। तथा बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों व कोचिंग सेंटरों पर शीघ्र कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जायेगा ।
जनपद में प्रदेश व मंडल स्टार की टीम के साथ-साथ जनपद स्तरीय टीम भी शैक्षिक पंचांग के अनुसार पठन-पाठन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं पर्यवेक्षक हेतु गठित की गई है।
बैठक व्यवस्था सुधाकर उपाध्याय एवं केपी सिंह प्रधानाचार्य बलभद्र इंटर कॉलेज की देखरेख में की गई। इस अवसर पर समस्त सह नोडल अधिकारी वीना सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह, श्वेता पांडे,मीनाक्षी चौधरी, भवानी शंकर, बृजेश अग्निहोत्री,पवन कुमार ने अपने सेक्टर के विद्यालयों की उपस्थिति दर्ज कराई
इस अवसर पर डॉ कमल कौशिक, शिवाजी यादव ,सुधाकर उपाध्याय, के पी सिंह,राहुल सिंह राहुल सिकरवार,राजेश तोमर, भगवत प्रसाद सहित कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।