Loading...

गोवर्धन के गांव सकरवा में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परुशराम का का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

Gargachary Times 20 April 2026, 20:23 131 views
Mathura
गोवर्धन के गांव सकरवा में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परुशराम का का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया
गोवर्धन -भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को महर्षि जमदग्नि माता हुआ था रेणुका के घर हुआ था। तभी से देश भर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है. इसी क्रम में आज गोवर्धन के गाँव सकरवा में भी हर वर्ष की भांति इस बार भी भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूम धाम के साथ निकाली गयी। बेंड बाजों की सुर लहरियों पर दर्जनों झाकियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं डीजे की पर जय परुशराम के नारों से गांव की गलिया गुंजाय मान हो गयी युवा परशुराम के गानों पर थिरकते हुये नजर आये। वहीं ग्रामीणों के अनुसार इस शोभायात्रा में सकरवा गांव के सभी ग्रामीणों सहित आस पास के लोगों का सहयोग रहता है जिससे की भगवान परशुराम की शोभायात्रा शकुशल निकाली जाती है। आज की इस शोभायात्रा में राहुल मुखिया सुशील कौशिक हिमांशु कोशिक योगेश पंडित अनमोल मुखिया रवि शर्मा अर्जुन शर्मा दीपक शर्मा सुरेश शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे
Follow Samachar24