रेलवे फाटक के पास नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
Gargachary Times
21 April 2026, 20:19
137 views
Mathura
फरह: रेलवे फाटक के पास नाबालिग से दुष्कर्म का किया प्रयास, आरोपी की फाटक के पास टिकिया,भल्ले और चाट की दुकान लगाता है। उसकी दुकान के पास ही नाबालिग बच्ची की मां खिलौने की दुकान लगाती है।
शाम को अधिकांश दुकानें बंद होने के बाद आरोपी नाबालिग बच्ची को खोखे के पीछे ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस नाबालिग बच्ची और उसके परिजनों को थाने ले गई। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।