Loading...

जिला अबकारी अधिकारी निर्देशन मे देशी . एवं कम्पोजिट दुकानों का निरीक्षण किया

Gargachary Times 19 August 2025, 20:50 136 views
Firozabad
जिला अबकारी अधिकारी निर्देशन मे देशी . एवं कम्पोजिट दुकानों का निरीक्षण किया
आबकारी आयुक्त महोदय,जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में तथा सयुंक्त आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा जोन आगरा ,उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय फ़िरोज़ाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक,क्षेत्र-1 फिरोजाबाद द्वारा क्षेत्र की देशी एंव कम्पोजिट दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।क्यू-आर कोड के माध्यम से स्टॉक स्कैन किया गया,स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति की जांच की गईl *इसके साथ ही दुकान संचालको को कठोर निर्देश दिए गए हैं ई-पोस मशीन के द्वारा मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री की जाये। इसके साथ ही दुकान संचालकों को कठोर चेतावनी दी गई की दुकान में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता न पाई जाए अन्यथा की दशा में कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । दुकानों के आसपास साफ सफाई रखने हेतु भी निर्देश दिए गए। दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में मदिरा/बीयर स्टाक की दुकानों पर उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं दुकानों को नियमानुसार संचालन हेतु अनुज्ञापियो को निर्देश दिए। Igrs शिकायतों का भी मौके पर जाकर के जांच की गई
Follow Samachar24