Loading...

जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा ब्लांक ससाधनो केंद् शिकोहाबाद पर चल रहें एफ0 एस0 एन0 प्रशिक्षण का निरीक्षण किया

Gargachary Times 19 August 2025, 20:51 196 views
Firozabad
जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा ब्लांक ससाधनो केंद् शिकोहाबाद पर चल रहें एफ0 एस0 एन0 प्रशिक्षण का निरीक्षण किया
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद के द्वारा ब्लॉक संसाधन केन्द्र शिकोहाबाद पर चल रहे एफ०एल०एन० प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रथम कक्ष में सन्दर्भ दाता सुश्री मदालसा त्रिपाठी ए०आर०पी०, श्री दिनेश चन्द्र ए०आर०पी० एवं श्री अवधेश कुमार कौशिक के०आर०पी० एवं द्वितीय कक्ष में श्रीमती विमलेश ए०आर०पी० एवं श्री आलोक यादव ए०आर०पी० के द्वारा निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत एफ०एल०एन० एवं एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कुल प्रतिभागियों की संख्या 100 के सापेक्ष सभी प्रतिभागी उपस्थिति मिले। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद के द्वारा प्रतिभागियों को पॉच दिवसों में प्राप्त प्रशिक्षण के सम्बन्ध में प्रतिभागियों से जानकारी ली गयी तथा सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की गयी कि पॉच दिवसों में जो प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है उसे अपने विद्यालय के कक्षा-कक्षों में लागू करना हैं। इस प्रशिक्षण का लाभ सभी छात्रों को प्राप्त होना चाहिए। जिसकी समीक्षा एवं अनुश्रवण समय-समय पर निरीक्षण कर्ता द्वारा किया जायेगा।
Follow Samachar24