नगर निगम के सम्भव दिवस में नगर आयुक्त जग प्रवेश ने की जनसुनवाई
Gargachary Times
21 April 2026, 21:00
149 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
मंगलवार को सुबह 10:00 से भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जनसुनवाई में नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान भूतेश्वर जोन में कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 04 अतिक्रमण , 01 सफाई, 01 लाइट , 01 हैंड पंप रिपेयरिंग एवं 01 स्थानांतरण के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई । जिसमें से 01 सफाई से संबंधित शिकायत का निस्तारण करा दिया गया ।
नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये।
जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान , सहायक नगर अनुज कौशिक , अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम , अधिशासी अभियंता जल राम कैलाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।