अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा रामघाट,गांधी घाट,राजघाट का निरीक्षण करते हुए
Gargachary Times
15 July 2025, 20:44
57 views
Bulandshahr
बुलंदशहर:( सर्वेश कुमार)अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा रामघाट,गांधी घाट,राजघाट का निरीक्षण करते हुए गोताखोरो व SPO को टी-शर्ट वितरित की गयी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तेजवीर सिंह द्वारा थाना नरौरा,थाना रामघाट क्षेत्रान्तर्गत गांधी घाट,राजघाट,रामघाट पर तैनात गोताखोरो व SPO को उनकी पहचान हेतु टीशर्ट वितरित की गयी तथा थाना रामघाट स्थित कस्बा रामघाट में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया तथा घाटों पर तैनात पुलिसकर्मियों व गोताखोर को निर्देशित किया गया कि किसी को गहरे जल मे न जाने दिया जाये। थाना नरौरा ,थाना रामघाट के घाटों का निरीक्षण कर घाटों की बैरिकैटिंग एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाओं को ओर अधिक सुदर्ढ करने हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया तथा घाटों पर डयूटी चैक की गयी तथा डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।