Loading...

अंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन

Gargachary Times 22 April 2026, 20:30 75 views
Dholpur
अंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन
सैंपऊ में आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के उपलक्ष में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न समाजों के हजारों लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत बाड़ी रोड स्थित काका मैरिज के सामने एक मंच से की गई जहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव ने बाबा साहब की जीवनी और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला साथ ही उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलने के लिए समाज को प्रेरित किया। बाद में बसेड़ी विधायक संजय कुमार ने शोभायात्रा को नीली झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा का विभिन्न समाजों के लोगों ने जलपान कराकर एवं फूल बरसाकर स्वागत किया इस मौके पर जाटव महापंचा समिति के अध्यक्ष सुआलाल जाटव,जाटव विकास समिति सैंपऊ के अध्यक्ष हीरालाल जाटव श्रीपत जाटव नेत्रपाल जाटव ओमी जाटव ,गिर्राज जाटवसैंपऊ पंचायत समिति प्रधान दुष्यंत बघेल रामवीर पहाड़िया बदन सिंह रजक विजेंदर वाल्मीकि विजय सिंह बघेल रामविलास बघेल लक्ष्मण कोली महेंद्र बाबा शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष मनोज भास्कर ,लक्ष्मीनारायण,रवि लहरी दीपक लहरी संजू लहरी जीतू दिवाकर पप्पू उस्मानी सोनू मिर्जा मोहम्मद उस्मानी नसरू पंच संदीप सत्यपाल सूरज राहुल नीतू आदि के साथ-साथ हजारों लोग उपस्थित रहे।।
Follow Samachar24