Loading...

डीएम रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन बैश्य के साथ टूण्डला स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का किया निरीक्षण

Gargachary Times 22 April 2026, 20:35 137 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन बैश्य के साथ टूण्डला स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ टूण्डला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टूण्डला का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाआंे की गहनता से पडताल की, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल मेें उपचार के लिए आए मरीजांे से वार्ता की और उन्हे मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया, अस्पताल प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि इस केन्द्र पर वर्तमान में 130 प्रकार की आवश्यक दवाऐं उपलब्ध है, जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर से दवा लिखने की शिकायत नही मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी ने इमरजेन्सी वार्ड का निरीक्षण किया जहां एक मरीज भर्ती पाई गयी, उन्होने वार्ड की साफ-सफाई और बेहतर करने के निर्देश दिए, इसके पश्चात् उन्होने आईसोलेशन वार्ड का जायजा लिया, जहां कोई भी मरीज भर्ती नही था, वार्ड की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाऐं मानक के अनुरूप न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त की और सम्बन्धितों को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पैथोलोजी पहुंचे वहां पर स्वंय की डाईबिटीज की जांच कराई, जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि यहां पर लगभग सभी प्रकार की जांचे सुलभ है, केवल विटामिन डी की जांच की सुविधा वर्तमान में नही है, जिसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, डायबिटीज के बडते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने चिकित्सकांे से कहा कि आपका कार्य केवल रोग का इलाज करना नही है, बल्कि मरीजों को इससे बचाव के प्रति जागरूक करना भी है। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को उनके खान-पान और उनके जीवन शैली में सुधार के विषय में विस्तार से बताए, ताकि वह इस बीमारी को नियंत्रित कर सके, जिलाधिकारी ने स्त्री रोग विभाग का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्हे बताया गया कि एक माह के भीतर 120 सफल सिजेरियन किए गए, जो क्षेत्र की महिलाओं के लिए बडी राहत है, इस दौरान उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा उपस्थित रहें।
Follow Samachar24