यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के संबंध में एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के मध्य संयुक्त गोष्ठी
Gargachary Times
20 August 2025, 20:34
65 views
Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के संबंध में मांट टोल प्लाजा स्थित प्रशासनिक कार्यालय में एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अधिकारियों तथा मथुरा पुलिस अधिकारियों के मध्य संयुक्त गोष्ठी की गई l गोष्ठी में हुई विचार विमर्श में पाया गया कि इस वर्ष माह जुलाई तक 36 व्यक्तियों की मृत्यु रोड एक्सीडेंट में हुई है जबकि विगत संपूर्ण वर्ष में कुल 46 व्यक्तियों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं में एक्सप्रेस वे पर हुई थी l नोएडा की तरफ से 93 से 95 किलोमीटर तथा 107 से 110 किलोमीटर के मध्य 121 -125 किलोमीटर के मध्य सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिसका प्रमुख कारण जनता के द्वारा एक्सप्रेस वे की रेलिंग को तोड़कर अनाधिकृत रास्ते बना लेने के कारण हुई है जिसके लिए तय हुआ कि उन रास्तों पर मजबूत आयरन रेलिंग मय कंसर्टिना वायर के लगाई जाएगी l स्पीड लिमिट के सिगनेज जो पुराने हो चुके हैं उन्हें नए रिफ्लेक्टिव Signage बदले जाएंगे l 50% सड़क दुर्घटनाएं कार के द्वारा चलती हुई भारी वाहनों में पीछे से टक्कर मारने के कारण हुई है।
जिसके लिए यह सुनिश्चित हुआ कि वाहनों के Lane ड्राइविंग के Signage लगवाए जाएंगे तथा सभी टोल प्लाजा पर Lane ड्राइविंग का अनाउंसमेंट होगा l एक्सप्रेस वे के मथुरा क्षेत्र के 84 किलोमीटर में सीसीटीवी कैमरे का कवरेज वर्तमान में लगे 14 लोकेशन से बढ़कर 34 लोकेशन तक बढ़ाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही अथॉरिटी द्वारा किए जाएंगे ताकि संपूर्ण एक्सप्रेसवे का कवरेज हो सके l बैठक में सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मनोज कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, एक्सप्रेसवे अथॉरिटी से कुशाग्र गौतम, भारत सिंह तथा P.K.Sharma मौजूद रहे l