Loading...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी कलेक्ट्रेट में हुई अहम बैठक

Gargachary Times 23 April 2026, 20:40 90 views
Mainpuri
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी कलेक्ट्रेट में हुई अहम बैठक
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दि. 25, 26 एवं 27 अप्रैल को 02 सत्रों में जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली पी.आर.पी.बी.-बी. होमगाडर््स संवर्ग के पदों पर इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सम्पन्न होगी, जिसमें कुल 20 हजार 736 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे, परीक्षा को शान्ति पूर्वक, सकुशल एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु तैनात स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा को बिना किसी विघ्न के नकल विहीन, शांतिपूर्ण माहौल मेें सम्पन्न करायें, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को मूल-भूत सुविधाएं मुहैया हों, केन्द्र व्यवस्थापक स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा अवधि में निरंतर क्रियाशील रहकर हर गतिविधि पर नजर रखें, उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित जो भी दिशा-निर्देश, मानक प्रक्रिया एवं सामग्री उपलब्ध कराई गई है, उसका सभी अधिकारी गंभीरता से अध्ययन कर लें यदि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को किसी बिंदु पर कोई शंका हो तो उसे बिना किसी संकोच के तुरंत स्पष्ट कर लें, परीक्षा के दिन तक किसी भी प्रकार की शंका होने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियांे, अद्योहस्ताक्षरी या संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क कर मार्ग-दर्शन प्राप्त कर शंका का निदान करें। श्री त्रिपाठी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज कई विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान परीक्षा से सम्बन्धित मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता का अभाव दिखा, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पी.जी. कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, दयानन्द इंटर कॉलेज में व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं थीं, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई संतोजनक नहीं मिली, स्ट्रॉग रूम भी एस.ओ.पी. के अनुसार नहीं बनाया गया है। उन्होंने संबंधित स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी देख-रेख में सभी व्यवस्थाएं तत्काल ठीक करायें, आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर बेहतर सुविधाएं मिले, कुं. आर.सी. कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अन्य केंद्र व्यवस्थापकों को सीख लेकर बेहतर व्यवस्था करने हेतु आदेशित किया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 01-01 एंबुलेंस मय चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ उपलब्ध रहें, परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में ओ.आर.एस. के पैकेट की उपलब्धता रहे, परीक्षा केंद्र पर पीने हेतु ठंडे पानी की व्यवस्था की जाये, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ठंडे पानी के 01-01 टैंकर की व्यवस्था करें, टैंकर का पानी प्रतिदिन बदला जाए, प्रत्येक परीक्षा केन्द्रो पर साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध रहें, परीक्षा अवधि में अधिशासी अभियंता विद्युत निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, किसी भी दशा में विद्युत की कटौती न हो, सेक्टर मजिस्ट्रेट नेतृत्व देकर अपने-अपने परीक्षा केन्द्रो पर मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। उन्होने बताया कि लिखित परीक्षा दि. 25, 26 एवं 27 अप्रैल को जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर 02 पालियों में आयोजित होगी, प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक सम्पन्न होगी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 480, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज 384-384, दयानंद इंटर कॉलेज, डा. बी.आर. अम्बेडकर महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, कुं. रामचन्द्र सिंह लालसिंह कन्या इंटर कॉलेज, कुं. आर.सी. महिला पी.जी. कॉलेज, चित्रगुप्त महाविद्यालय एवं श्री एकरसानन्द इंटर कॉलेज में 240-240 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिदिन दोनों पालियों में प्रतिभाग करेंगे, परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 11-11 सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश चंद्र, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम मिश्रा, परियोजना निदेशक सत्येंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, कुरावली, घिरोर अभिषेक कुमार, नीरज कुमार द्विवेदी, सुनिष्ठा सिंह, गोपाल शर्मा, शिव नरेश, प्रसून कश्यप, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, संध्या शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार सहित सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अन्य अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24