Loading...

राधाष्ठमी 31 अगस्त को यमुना महारानी पहुची राधारानी के द्वार

Gargachary Times 20 August 2025, 20:36 50 views
Mathura
राधाष्ठमी 31 अगस्त को यमुना महारानी पहुची राधारानी के द्वार
जन्माष्टमी , नन्दोत्सव के बाद बृषभानु दुलारी राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस बार 31 अगस्त को राधाष्ठमी है। इस दिन मांट खादर स्थित मानसरोवर धाम राधारानी मंदिर पर दूरदराज क्षेत्र से श्रद्धालु दर्शनों के लिए यहां आते है । वही कस्बा वासियों द्वारा अष्टमी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु मानसरोवर की परिक्रमा कर राधारानी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते है। लगातार पानी का स्तर बढ़ने से यमुना नदी उफान पर है। सोमबार को यमुना जल में बढ़ोत्तरी होने पर यमुना का जल राधारानी मंदिर के रास्ते राधारानी के द्वार पहुच गया। जहाँ पानी मे होकर निकले श्रद्धालुओं ने समस्याओं का सामना करते हुए राधारानी के दर्शन किये। इससे पूर्व भी कई बार यमुना का जल मंदिर तक पहुच चुका है।
Follow Samachar24