डीएम रमेश रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए की ऑडिटोरियम के अवशेष कार्य को हर हाल में मई के अंत तक पूरा कर लिया जाए
Gargachary Times
23 April 2026, 20:42
136 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया, जिलाधिकारी ने ऑडिटोरियम में बॉल पेंटिंग का अवलोकन किया और उसकी कलात्मकता की सराहना की, उन्होंने ऑडिटोरियम में अत्याधुनिक साउंड सिस्टम स्थापित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए की ऑडिटोरियम के अवशेष कार्य को हर हाल में मई के अंत तक पूरा कर लिया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सूचना पर्यटन केंद्र का भी भ्रमण किया, उन्होंने ऑडिटोरियम और ग्लास म्यूजियम तक पहुंचने के लिए मार्ग को बेहतरीन तरीके से निर्मित करने के निर्देश दिए, जिससे यहां आने वाले आगंतुकों को कोई असुविधा न हो, जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य मार्ग सुदृढ़ीकरण के दौरान परिसर में स्थित पेड़ों को कदापि न काटा जाए, उन्होंने विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह इस महत्वपूर्ण कार्य का स्वयं निरीक्षण और परीक्षण करते रहें। जिलाधिकारी के प्रयासों से यह परियोजना समय से पहले पूर्ण हो रही है।