Loading...

पेट्रोल में मिलावट का भंडाफोड़, 4 टैंकर बरामद, 5 लोग गिरफ्तार

Gargachary Times 23 April 2026, 20:44 211 views
Mathura
पेट्रोल में मिलावट का भंडाफोड़, 4 टैंकर बरामद, 5 लोग गिरफ्तार
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल में मिलावट के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम के द्वारा बल्देव रोड स्थित गोपालपुर गांव के समीप बृजवासी ढाबे पर छापेमारी की गई, इस दौरान टैंकरों से एथेनॉल निकालकर उसे पेट्रोल में मिलाने का अवैध कारोबार पकड़ा गया। जमुना पार क्षेत्र में गोपालपुर के समीप बृजवासी ढाबे की आड़ यह अवैध कारोबार का खेल चल रहा था। छापे के दौरान मौके पर 4 टैंकर खड़े मिले, टैंकरों से पाइप के जरिए तरल पदार्थ निकाला जा रहा था। टीम ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वही टैंकर चालक फरार हो गया। बरामदगी में भारी मात्रा में एथेनॉल, दर्जनों केन, पाइप, ड्रम और एक वाहन शामिल है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह खेल लंबे समय चल रहा था। जिसमें टैंकर ड्राइवरों की मिलीभगत से एथेनॉल निकालकर पेट्रोल में मिलावट कर ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। इसका मुख्य सरगना भूरा नाम का व्यक्ति है। जिसके खिलाफ पहले भी इसी तरह का मामला दर्ज बताया जा रहा है। प्रशासन ने इसे गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण में ढाबा मालिक भूरा उर्फ मनोज पुत्र खेम सिहं निवासी लालगढी थाना इगलास जिला अलीगढ़ व राजेन्द्र प्रसाद उर्फ बबलू पुत्र खूबीराम निवासी ग्राम सामरा तहसील किरावली थाना फतहपुर सीकरी जिला आगरा,ओमपाल पुत्र होराम निवासी खरसौली थाना हसनपुर जिला अमरोहा,अंसार पुत्र अखलाख निवासी हुमांयू नगर थाना लोहियानगर जिला मेरठ व प्रमोद कुमार पुत्र कंछी निवासी सिहालीनागर थाना आहार जनपद बुलन्दशहर है । कार्रवाई करने वाली टीम में महावन क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक रविकान्त व मांट क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक, सन्तोष कुमार वर्मा, क्षेत्र की आबकारी निरीक्षक ईशा गोयल,निहान्त यादव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1, निरीक्षक नरेश कुमार थाना जमुना पार व उ0नि0 सावेज चौधरी प्रभारी रिवार्डिड टीम शामिल रहे।
Follow Samachar24