गोंडवाना एक्सप्रेस से पहुंचे 125 तीर्थयात्रियों का आगरा कैंट स्टेशन पर भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा परिसर
Gargachary Times
23 April 2026, 20:45
119 views
Agra
आगरा: गोंडवाना एक्सप्रेस के आगरा कैंट स्टेशन परिसर में रुकते ही श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जैसे ही 125 तीर्थयात्रियों का जत्था स्टेशन पर पहुंचा, “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के गगनभेदी जयकारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उपस्थित संगत और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पूरे भक्तिभाव के साथ जबलपुर से 125 तीर्थ यात्रियों का जत्था गुरद्वारा मनीकरण साहब साहिब, पंजाब एवं दिल्ली आसपास के सभी तीर्थ धामों गुरुद्वारों के दर्शन कर गुरु महाराज जी के आगे अरदास की जत्थे की अगुवाई सरदार हरबिन्दर सिंह सैनी एवं प्रिंस पाल सिंह द्वारा की गई, गुरु रूप संगत का भव्य स्वागत अभिनंदन किया,
गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर-विभव नगर प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी 125 तीर्थयात्रियों को गुरु का सरोपा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान स्टेशन परिसर में धार्मिक उल्लास और आस्था का वातावरण बना रहा, संगत ने जयकारों के साथ गुरु महिमा का गुणगान करते हुए तीर्थयात्रियों का अभिनंदन किया,
प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु के अटूट लंगर की सेवा भी श्रद्धाभाव के साथ की गई, संगत ने सेवा को पुण्य का कार्य मानते हुए तन-मन से भागीदारी निभाई और गुरु साहिब के चरणों में अरदास की, तीर्थयात्रियों ने अपने इस पावन यात्रा का उद्देश्य सभी तीर्थधामों के दर्शन कर सर्वजन के कल्याण, देश की खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना करना बताया,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान हरपाल सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, देवेंद्र सिंह जुल्का , इन्दरजीत सिंह , सुरेंद्र सिंह लाड़ी, सुरेंद्र अरोड़ा चांदनी भोजवानी सहित बड़ी संख्या में संगत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, सभी ने नाम सिमरन और अरदास के साथ तीर्थयात्रियों के जत्थे को शुभकामनाओं सहित रवाना किया,
पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और गुरु प्रेम का अनुपम उदाहरण बना, जहां संगत ने एक स्वर में देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की,