Loading...

हथियारबन बदमाशों ने बंधक बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Gargachary Times 24 April 2026, 13:26 265 views
Mathura
हथियारबन बदमाशों ने बंधक बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। जनपद मथुरा के थाना सुरीर में टैंटी गांव बाजार है यहां पर एक अजय अग्रवाल नाम के व्यक्ति है जिनकी परचून की दुकान है और उसी दुकान में पीछे अजय अग्रवाल का आवास भी है । अजय अग्रवाल के घर में इनकी पत्नी, बेटी व वृद्ध पिता साथ में रहते है रात को व सोये हुए थे । इस दौरान चोरी के उद्देश्य से 05 बदमाश अजय अग्रवाल के घर में ऊपर छत पर आंगन का जो जाल लगा होता है उसको उठाकर घर में घुस गये । चोरो ने परिवार के लोगो को बंधक बना लिया । घर के अंदर दो कमरे थे जिनके दरवाजों को तोड़ा गया है । अलमारी में इनके कुछ जेबरात रखे । वहीं दूसरे कमरे में रखे 3,22,000 रुपये लेकर फरार हो गए। ये लगभग रात्रि 01 बजे से 03 बजे के मध्य की घटना है । सुबह 04 बजे पुलिस को सूचना मिली । पहले डायल 112 की गाड़ी आई उसके बाद थाना सुरीर से पुलिस पहुंची उसके बाद आसपास के थानों से पुलिस पहुंची थी । जनपद के पुलिस मुख्यालय से फांरेसिक, डांग स्क्वाड, सर्विलांस , स्वाट आदि की सभी टीमें भेजी गई थी । सभी टीमों घटना स्थल पर सैंपल कलेक्ट किये है । पुलिस के द्वारा बताया गया कि फांरेसिक टीम को बहुत ही महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं । आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे है । सभी टीमें लगी हैं। वही मौके पर मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार भी पहुंचे जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Follow Samachar24