टेम्पो व ई रिक्शा की आमने सामने भिड़ंत मेँ दर्जन भर लोग हुये घायल
Gargachary Times
20 August 2025, 20:37
81 views
Mathura
मथुरा के गोवर्धन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोग घायल हो गए । गोवर्धन-मथुरा मार्ग पर सिद्धिविनायक डिग्री कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए।
दूसरा हादसा गोवर्धन गांव के मार्ग पर हुआ। यहां एक ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से पलट गया। इसमें परिक्रमा कर रहे लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर तुलाराम शर्मा के अनुसार, घायलों में हाथरस निवासी नितिन गुप्ता (28), कोलकाता के मिथुन बोस (52), मध्य प्रदेश के स्वामी रामकृष्णानंद जी सरस्वती (56) और अलीगढ़ के भोजपुरा निवासी संजय सिंह (43) शामिल हैं। एक अज्ञात व्यक्ति को सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।