तेज रफ्तार का कहर: सड़क पर फिर हुआ बड़ा हादसा
Gargachary Times
24 April 2026, 20:39
131 views
Agra
मुकुल शर्मा आगरा
तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब दयालबाग क्षेत्र के वीर नगर में एक तेज गति से आ रहे वाहन (ALTO) ने अचानक नियंत्रण खो दिया और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक बच्चे ने मौके पर दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण नाबालिक चालक उसे संभाल नहीं सका। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और रफ्तार पर नियंत्रण रखें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।