Loading...

बाबूलाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Gargachary Times 20 August 2025, 20:37 63 views
Mathura
बाबूलाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
गोवर्धन क्षेत्र के श्री बाबू लाल महाविद्यालय के अंतर्गत सड़क सुरक्षा हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत श्री बाबू लाल महाविद्यालय के डायरेक्टर एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा एवं प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से माता सरस्वती पर माल्यार्पण करके हुई l बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया l स्टेप्स सेफ्टी अभियान के अंतर्गत विशेष सत्र आयोजित किया गया l इस अभियान से जुड़े कोको कोला कंपनी से गोंदराज सिंह कोऑर्डिनेटर और डॉ अजय कुमार तथा डॉ जगदीश ने बच्चों को रोचक और सरल भाषा में सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत करायाl श्री बाबू लाल महाविद्यालय के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि सुरक्षा सभी के लिए आवश्यक है विशेष रूप से बच्चों को शुरू से ही सड़क सुरक्षा की जानकारी देना भविष्य में होने वाले हादसों को कम कर सकता हैl राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धीरज कौशिक द्वारा रोड सेफ्टी कार्यक्रम में आए हुए आगुंतकों का दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गयाl विद्यार्थियों को स्वल्पाहार की व्यवस्था की गईl कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ राज कपूर वर्मा ,डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा डॉ ब्रह्मानंद शर्मा ,डॉ जय प्रकाश सिंह, विमलेश सिकरवार ,प्रतिभा सिंह, नवीन पाल, भूपेंद्र सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, मोनू चौधरी, दिनेश तेवतिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहेl
Follow Samachar24