अड़ीग गांव में दो दिन से पानी संकटः मोटर खराब, ग्रामीण दूर से ला रहे पानी
Gargachary Times
25 April 2026, 18:53
21 views
Mathura
गोवर्धन ब्लॉक के अड़ीग गांव के नगरेल्ला मोहल्ले में पिछले दो दिनों से पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। मोटर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी की मोटर खराब होने से मोहल्ले में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इसका असर स्थानीय निवासियों के साथ-साथ राहगीरों पर भी पड़ रहा है, जिन्हें पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय निवासी हरचरण ने जानकारी दी कि भीषण गर्मी में पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है। मोटर खराब होने के कारण उन्हें दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है।
इस समस्या से महिलाएं और बुजुर्ग विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
एक अन्य स्थानीय निवासी बबली ने बताया कि दो दिनों से पानी नहीं आ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। गुड़िया नामक ग्रामीण ने भी पानी न आने की पुष्टि की और बताया कि उन्हें दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
बबीता ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि वे पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं और लगभग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं।
इस संबंध में जब जेई से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मोटर खराब हो गई है। मैकेनिक मोटर लेने के लिए बाहर गए हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मोटर आते ही जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।