नीलकंठ महादेव सिटी स्टेशन रोड के लोगों ने नगर आयुक्त को सोपा ज्ञापन
Gargachary Times
20 August 2025, 20:39
120 views
Agra
आगरा शहर में दबंग का खोफ नजर आ रहे हैं दबंग से तंग आकर क्षेत्रीय निवासियों ने मिलकर आगरा नगर निगम में नगर आयुक्त को ज्ञापन सोपा और मांग की आगरा के सिटी स्टेशन रोड, नीलकंठ महादेव मंदिर वार्ड 20 में फर्नीचर की दुकान शिवाली फर्नीचर की दुकान के बगल में सार्वजनिक सरकारी गली है तथा उक्त गली के अंदर काफी वर्षों पुराना प्राचीन महादेव का मंदिर बना हुआ इस गली पर विपक्षी श्री महालक्ष्मी विश्वकर्मा फर्नीचर द्वारा प्रोपराईटर राहुल गोस्वामी पुत्र श्री उपेन्द्र गोरवामी निवासी-18/7, नीलकंठ सिटी स्टेशन रोड वार्ड संख्या 20 आगरा द्वारा अवैध रूप से छज्जा डालकर उसको अपने निजी प्रयोग में ले लिया है नाली गली में होकर निकल रही है सरकारी नाली को भी इन्ही लोगों द्वारा पाट दिया गया है। तथा क्षेत्रीय लोग इन लोगों से काफी भयभीत व परेशान है। तथा श्रद्धालुओं को मंदिर में आने-आने में भी काफी दिक्कते आती है।
कि उपरोक्त छज्जा को ध्वस्त कराने के आदेश पारित करने की कृपा करें जिससे हो रही क्षेत्रीय जनता को परेशानी न हा सके।