Loading...

नगला सिंधी क्षेत्र अजीत नगर नगला हट्टा मे स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत विभाग के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन

Gargachary Times 26 April 2026, 19:53 123 views
Firozabad
नगला सिंधी क्षेत्र अजीत नगर नगला हट्टा मे स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत विभाग के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन
थाना नगला सिंघी क्षेत्र अजीत नगर नगला हट्टा में 45 महिलाओं ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर कर विधुत उपकेंद्र जटई पर विभाग के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर विभाग विरोधी नारेबाजी की दोपहर तपती गर्मी में दो किलोमीटर दूर उपकेंद्र पर मीटरों को अवर अभियंता कार्यालय में फेंककर हंगामा किया सरला देवी ने बताया कि कर्मचारी हररोज बिल के लिए परेशान करते हैं अधिक बिल आने पर घर का वजट चरमरा गया है विधुत सप्लाई बंद होने से बूंद बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है महिलाओं के विरोधी काफिला को देख अवर अभियंता राजेन्द्र सिंह जान बचाकर भागा हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस उपनिरीक्षक रघुराज सिंह,मौहर अली ने विरोध कर रही महिलाओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया समस्या लिखित में उच्चाधिकारियों देने पर सहमति बनी विरोध करने वालों में सरला, कीर्ति, दुलारी, प्रीति, सुनीता,सरोज, सरिता, अंजली,शशि, रामवती, मीना आदि ।
Follow Samachar24