Loading...

डीआईजी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सकुशल भर्ती के दिए निर्देश

Gargachary Times 26 April 2026, 19:55 97 views
Mathura
डीआईजी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सकुशल भर्ती के दिए निर्देश
फरह: आगरा के डीआईजी शैलेंद्र सिंह ने होमगार्ड आरक्षी भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फरह का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा,निर्देश दिए। डीआईजी आगरा शैलेंद्र सिंह ने रविवार को होमगार्ड आरक्षियों की प्रचलित भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फरह का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीटीवी, प्रवेश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था व सुरक्षा इंतजामों को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से बात कर आवश्यक दिशा,निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि भर्ती परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी थाना अध्यक्ष महिपाल सिंह ओर पुलिस फोर्स ओर कालेज प्रशासन के लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24