Loading...

गौशाला समिति विवाद ने पकड़ा तूल, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत

Gargachary Times 26 April 2026, 19:56 111 views
Dholpur
गौशाला समिति विवाद ने पकड़ा तूल, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत
धौलपुर। शहर से करीब 5–7 किलोमीटर दूर जेल रोड से आगे भेंसेना मार्ग पर स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर की गौशाला समिति को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। मामले ने प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2002 को “वनखंडी हनुमान जीव गौशाला समिति, धौलपुर” का विधिवत पंजीकरण हुआ था। इसके पश्चात मई 2002 में राज्य सरकार द्वारा गौशाला संचालन हेतु लगभग 20 हेक्टेयर भूमि भी आवंटित की गई थी। मंदिर का संचालन राघव परंपरा के अंतर्गत अयोध्या के रामघाट से होता है, जहां से महंत द्वारा अजय मिश्रा को पुजारी के रूप में यहां नियुक्त किया गया था। नई समिति गठन पर उठे सवाल ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि पुजारी अजय मिश्रा ने अधिकृत समिति को दरकिनार करते हुए “वनखंडी धाम गौशाला समिति” नाम से एक नई समिति का गठन कर लिया। आरोप है कि इस नई समिति के माध्यम से गौशाला से जुड़े संसाधनों व लाभों का उपयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। ज्ञापन में जिला प्रशासन से निम्न मांगें की गई हैं । नई गठित समिति को तत्काल निरस्त किया जाए उसकी पंजीकरण/सूची प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए पुजारी अजय मिश्रा को पद से हटाया जाए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट ज्ञापन सौंपने के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. एम.एस. दुबे, राघवेंद्र सिंह, यतीश, सतीश शर्मा, महंत कुलदीप दास, जगदीश शर्मा, भूरो सिंह राणा, तुलसी प्रसाद, केदार सिंह शर्मा और गिरराज सिंह गुर्जर शामिल थे।
Follow Samachar24