कृषि भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन
Gargachary Times
20 August 2025, 20:42
1331 views
Firozabad
कृषि भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन ंकिया गया। उप कृषि निदेशक । सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कृषकों को बताया गया कि खरीफ फसलों जैसे बाजरा, मक्का, धान आदि की फसल बीमा कराने की अंतिम अवधि 31 जुलाई से बढाकर 31 अगस्त 2025 कर दी गयी है इच्छुक कृषक उक्त अवधि के भीतर फसल बीमा कराकर लाभ प्राप्त कर सकतें है। साथ ही बताया कि आगामी रबी सीजन में तिलहनी फसलों में तोरिया की मिनीकिट ई-लॉटरी के माध्यम से कृषकों को वितरित कृषि विभाग की बेवसाइड https://agridarshan2.0.up.gov.in पर आवेदन कर सकते है। राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर सरसों, चना एवं मटर आदि का बीज जल्द ही उपलब्ध करा दिया जायेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 20 वी किस्त भारत सरकार द्वारा कृषकों के खाते में हस्तांतरित कर दी गयी है। पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना हेतु एक कृषक परिवार में एक ही व्यक्ति पात्र है। एक ही कृषक परिवार में यदि पति-पत्नी दोनो योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हो उनमें से एक व्यक्ति को अपनी सम्मान निधि बन्द कराकर प्राप्त किस्तों को जमा कराना होगा।
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कहा कि उर्वरक वितरण से सम्बन्धित शिकायतों के लिये जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है, जिसका मोबाइल नम्बर-9119056835 है।
, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (माइक्रो इरीगेशन) योजनान्तर्गत ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर पर क्रमश 80 प्रतिशत व लघु/सीमान्त कृषकों को 90 प्रतिशत एवं पोर्टेविल स्प्रिंकलर, रेनगन स्प्रिंकलर पर निर्धारित ईकाई लागत का सामान्य कृषकों को 65 प्रतिशत व लघु/सीमान्त कृषकों को 75 प्रतिशत अनुदान डी0बी0टी0 के माध्यम से लाभार्थी के खाते में हस्तान्तरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि आलू बीज के लिए इच्छुक कृषक 15 सितम्बर 2025 से आवेदन कर सकेगें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) गौरव सिन्हा द्वारा कृषकों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन में ऐरेसन सिस्टम के महत्व को बताया।
भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ, शैलेन्द्र कुमार द्वारा कृषकों को खेत तालाव योजना, किसान समृद्वि योजना एवं रेन फेड एरिया डवलपमेन्ट (आर0ए0डी) योजना के विषय में कृषकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, सुरेश करीरा द्वारा कृषकों को के0सी0सी0 के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया कि समस्त कृषकों को के0सी0सी0 बैंक से कराना चाहिए क्योकि इसमें कम व्याज दर पर लोन कृषि की क्रिया-कलापों के लिए उपलब्ध होता है।
प्रगतिशील कृषक श्री रघुवीर सिंह, ग्राम-नगला जुला, वि0ख0-शिकोहाबाद द्वारा हल्दी की जैविक एवं प्राकृतिक खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
प्रगतिशील कृषक श्री कमलेश कुमार, ग्राम-जैदामई, वि0ख0-फिरोजाबाद द्वारा बाजरा की खेती सीडड्रील के माध्यम बुबाई की गयी जिसमें कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
किसान समाधान दिवस में जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य), सहायक अभियन्ता सिंचाई, सहायक अभियन्ता नलकूप, जिला उद्यान अधिकारी, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, वरिष्ठ सहायक प्रबन्धक सहकारी बैंक, प्रतिनिधि एच0डी0एफ0सी0 अर्गो, सचिव मण्डी परिषद, प्रतिनिधि सहायक पी0सी0एफ0, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) आदि उपस्थिति रहे। साथ ही प्रगतिशील कृषक श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, श्री विष्णुदत्त शर्मा, श्री कमलेश कुमार, प्रेमपाल सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, दिवान सिंह सहित जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों ने किसान समाधान दिवस में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।