गोवर्धन तहसील में हजारों संत महात्मा व गौ सेवकों ने गौ सम्मान व गौ रक्षा हेतु उपजिलाधिकारी को राष्ट्पति के नाम सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
27 April 2026, 20:56
91 views
Mathura
डी डी शर्मा
आज देश भर में साधु संतो व गौ सेवकों द्वारा गाय माता के सम्मान में गौ सम्मान दिवस मनाया उसी क्रम में भगवान कृष्ण गौ पालक की नगरी गोवर्धन में भी हजारों की तादात में साधु संत गौ सेवक गौ रक्षकों ने रैली निकाली गोवर्धन से चल कर गौ भक्तो की यह रैली राधाकुण्ड बाईपास स्थित तहसील भवन पहुंची जहाँ पर सभी गौ भक्तो ने गोवर्धन उपजिलाधिकारी सुशील कुमार को राष्ट्पति के नाम ज्ञापन सौंपा। गौ भक्तो ने बताया की आजकल हिन्दू धर्म की आराध्य गौ माता की बुरी दुर्दशा हो रही है गौ माता सड़कों पर भूखी तङप रही है तो सड़कों पर चलते वाहन गौ माता कों घायल कर रहें हैँ ऊपर से विधर्मी लोग हमारे ब्रज से गौ माता कों ट्रकों में उल्टा सीधा भरकर उनकी तस्करी कर गौकसी की जा रही है। आये दिन गौ रक्षक अपनी जान दाव पर लगा इन तस्करों से हजारों गायों कों आजाद कराते है। अतः हमारी मांग है की गाय माता कों राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाये गौकसी पर तुरंत रोक लगे और कड़ा कानून बने साथ ही आवारा घूम रही गायों के लिये हर गांव हर कस्वा में गौशाला बनाई जाएँ ताकि हमारी गाय माता सुरक्षित ऱह सके। आज के गौ सम्मान दिवस पर बाबा चित्र विचित्र गौ सेवक श्रेयस धीरज कौशिक दीपक शर्मा बांके हिन्दू कन्हया ठाकुर मौजूद रहें।