गौ सम्मान अभियान के तहत रैली निकाल कर ज्ञापन सोपा
Gargachary Times
27 April 2026, 21:04
126 views
Dholpur
डा0 हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर:
गौ सम्मान अभियान के तहत उपखंड मुख्यालय सैंपऊ में गौ भक्त एवं गौ सेवकों द्वारा विशाल रैली निकाली गई रैली का शुभारंभ वैभव गौ सेवा संस्थान से किया गया जहां पहले गौ माता की विशेष पूजा अर्चना की गई तथा विशेष रूप से आगे राथो पर गाय की बछिया ये बिठाकर नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने इस रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गौ माता का सम्मान हिंदुस्तान की शान गांव को राष्ट्रमाता घोषित करो के नारों के साथ रैली कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई बड़ी रोड स्थित मेन मार्केट होती हुई बसेड़ी रोड स्थित उपखंड कार्यालय पहुंची इस दौरान क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मेंभी ज्ञापन सोपा गया
जिसमें गायों के संरक्षण संवर्धन पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की मांग की तथा गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई है रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया तथा अनेक मुस्लिम भाई भी गाय माता के लिए चलाए गए इस अभियान में उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए दिखे। ज्ञापन देने वालों में वैभव गौ सेवा संस्थान के प्रबंधक प्रबंधक लोकेश तिवारी चंचल तिवारी भाजपा नेता रामविलास बघेल क्षत्रिय युवा महा संगठन के जिला अध्यक्ष सुखविंदर परमार ब्लॉक अध्यक्ष बंटी सिसोदिया राकेश परमार आकाश परमार राम प्रकाश सक्सेना सूरज प्रजापति शैलू पचौरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया