थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने व उसके साथ गलत काम करने वाले पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
27 April 2026, 21:06
69 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी नगर के सफल पर्यवेक्षण में महिला सम्बन्धी अपराधों में वाँछित अभियुकों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना उत्तर के मु0अ0सं0 454/25 धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद से सम्बंधित वांछित अभियुक्त आकाश राजपूत पुत्र स्व0 हाकिम सिंह निवासी नगला रंजीत थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद को मुखबिर की सूचना पर बम्बा चौराहा के पास थाना क्षेत्र उत्तर जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।