Loading...

जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक की एवं दिए कड़े निर्देश

Gargachary Times 27 April 2026, 21:09 113 views
Firozabad
जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक की एवं दिए कड़े निर्देश
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, प्रभागीय वनाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला पर्यावरण, जिला वृक्षारोपण एवं जिला गंगा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पौधरोपण के समय छोटे पौधों की जगह बड़े पौधों का चयन किया जाए। ताकि उनके जीवित रहने की दर अधिक रहे, और वे जल्द स्थापित हो सके। शहरी, सघन और औद्योगिक क्षेत्रों में कम जगह अधिक हरियाली विकसित करने के लिए मियांवाकी पद्धति से सघन पौधरोपण किया, सभी तालाबों के किनारे अनिवार्य रूप से छाया दार और फलदार पौधे लगाए जाएं ताकि जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन भी बना रहे। सड़क और नहर के किनारे किए जाने वाले वृक्षारोपण में ट्री गार्ड का उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि मवेशियों से पौधों को बचाया जा सके। ऊसर और बीहड भूमि पर पौधरोपण करते समय वहां की प्राकृतिक दशाओं और मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार ही चयन किया जाए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि अब तक जनपद में 425 ग्रीन चौपालों की बैठक सम्पन्न हो चुकी हैं जिनके माध्यम से जनजागरूकता फैला कर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों निर्देशित किया कि वे आवंटित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें, इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग, उपायुक्त उद्योग समस्त खंड विकास अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24