Loading...

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, शिकोहाबाद में निकला भव्य मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 27 April 2026, 21:09 142 views
Firozabad
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, शिकोहाबाद में निकला भव्य मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
शिकोहाबाद में आज गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर बड़ा जनसमर्थन देखने को मिला जहां विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के बैनर तले गौभक्तों ने विशाल नगर यात्रा निकालकर अपनी आवाज बुलंद की हैं | एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर से शुरू हुआ यह पैदल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ तहसील परिसर पहुंचा जहां गौभक्तों ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा‌‌ प्रदर्शनकारियों की मांग है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए और उनके संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाया जाए साथ ही एक विशेष गौ संवर्धन मंत्रालय के गठन की भी मांग उठाई गई | नायब तहसीलदार नितिन कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र हैं इसलिए उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए इस दौरान पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष सचिन राठौर, महानगर अध्यक्ष रजनीश गौड़, एडवोकेट सीपीसिंह, डॉ राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में गौभक्त मौजूद रहे | कुल मिलाकर शिकोहाबाद में यह मार्च गौ संरक्षण को लेकर बढ़ती जनभावना का प्रतीक बनकर सामने आया अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है | इस अवसर पर भावना दुवे, संध्या अग्रवाल हेमलता शर्मा उषा पचौरी आशा भट्ट आज लोग उपस्थित रहे
Follow Samachar24