राजे बाबू पार्क में जुलूस निकालकर जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया
Gargachary Times
21 August 2025, 20:42
308 views
Bulandshahr
बुलंदशहर ने जनपद में एकत्र होकर राजे बाबू पार्क में जुलूस निकालकर जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी बुलंदशहर को ज्ञापन सोपा
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि अब तक किसानों का मक्का खरीद केंद्र नहीं लगाया गया जबकि जनपद बुलंदशहर मक्का उत्पादन का एक बड़ा क्षेत्र है किसान अपनी फसल को बिचौलियों एवं दलालों को बेचने पर मजबूर हो रहे हैं जबकि प्रदेश की सरकार मक्का खरीद केंद्र खोलने का आदेश कर चुकी है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों का नुकसान हो रहा है और दलाली मंडी के अंदर चरम सीमा पर है तत्काल कांटे लगवा कर किसानों को लाभ दिलाया जाए अन्यथा भाकियू अराजनैतिक सड़कों पर उतरकर मक्का को बिखेरेगी
युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि जनपद के अंदर इस वक्त अधिकारी किसानों की अनदेखी कर रहे हैं अब किसान आंदोलन की राह पकड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
उसके बाद सभी किसान एकत्र होकर राजे बाबू पार्क से कलेक्ट्रेट पहुंचे और गुस्साए किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर जाम लगा दिया तभी आनंन फानन में एसडीम बुलंदशहर और आर एम बुलंदशहर भारी फोर्स के साथ किसानों को समझने पहुंचे लेकिन किसान नहीं माने तथा दोनों अधिकारियों को खरी खरी सुनाई मौजूद अधिकारियों ने किसानों को कल 21 अगस्त को जिला अधिकारी बुलंदशहर से मिलवाने का समय दिया तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया तब जाकर किसान शांत हुए और जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन अतिरिक्त एसडीम बुलंदशहर को सोपा
प्रदर्शन में
कैलाश भक्तमाल गौतम, गुड्डू प्रधान बरकतपुर, प्रदीप गौड़, हीरालाल शर्मा, गजेंद्र सिंह लोधी, बिल्लू गाजी, लाल सिंह राणा, भगवाना मुकद्दम, शिवदत्त शर्मा, सरफराज खान, अंकुर त्यागी, अराफात चौधरी, बबलू पीपला, शैंकीचौधरी, किरण पाल सिंह, मोनू ठाकुर, नरेश शर्मा, साकिर पहलवान, गुड्डू मेवाती, शेखर गिरी, नासिर प्रधान, यशपाल चौधरी, कल्लू सिंह, कबीर खलीफा, अनिल राठी, जीशान कुरैशी, बिरजू चौधरी, कुलदीप चौधरी, मनोज डीलर गिनोरा आदि सैकड़ो से भी ज्यादा लोग मौजूद रहे