Loading...

श्री बाबू लाल महाविद्यालय में समर कैंप का हुआ उद्घाटन

Gargachary Times 27 April 2026, 21:21 137 views
Mathura
श्री बाबू लाल महाविद्यालय में समर कैंप का हुआ उद्घाटन
कस्बे के श्री बाबू लाल महाविद्यालय के अंतर्गत समर कैंप का शुभारंभ गोवर्धन विधानसभा के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित हो रहे कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गोवर्धन क्षेत्र के विधानसभा सदस्य ठाकुर मेघ श्याम सिंह, श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा,श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ आदि ने संयुक्त रूप से मां शारदे के समक्ष माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि बालक बालिकाओं में कौशल विकास हेतु संचालित यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। इस कार्यक्रम के द्वारा बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार पाराशर ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, रीजनिंग एवं ब्यूटीशियन का कोर्स कराया जाएगा तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन श्री बाबू लाल महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के विवाद अध्यक्ष डॉ धीरज कौशिक द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर शर्मा, डॉ रश्मि वर्मा, डॉ जयप्रकाश सिंह डॉक्टर आशीष सिंह, डॉ रेखा शर्मा रीना शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Follow Samachar24