Loading...

भाकियू अराजनैतिक ने टोलकर्मियों का फूंका पुतला

Gargachary Times 21 August 2025, 20:43 169 views
Bulandshahr
भाकियू अराजनैतिक ने टोलकर्मियों का फूंका पुतला
मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों द्वारा सेना के जवान के साथ की गई मारपीट की घटना को लेकर आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक संगठन के युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेन्द्र आर्य के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओ ने नगर के गढ़ स्टेट हाईवे मार्ग स्थित भाकियू कैंप कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए टोलकर्मियों का पुतला फूंककर टोलकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाकियू संगठन युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेन्द्र आर्य ने कहा कि सेना के जवान के साथ मारपीट की घटना निंदनीय व शर्मनाक है। यदि जल्द ही दोषी टोलकर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन बड़ा आंदोलन करते हुए प्रदेश के सभी टोल प्लाजाओं को फ्री कराएगा। इस दौरान भाकियू जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान, यशपाल चौधरी, मुदस्सिर खान, रोहताश शर्मा, विष्णु आर्य, पिंटू गुर्जर, कपिश त्यागी ,अंकुर त्यागी , बाबा बजरंगबली त्यागी, सावेज खान, आमिर खान, अरमान मलिक, फिरोज मलिक, अरबाज चौधरी, वसीम मलिक, गुलजार कुरैशी, अमित त्यागी चंद्रहास लोधी, गजेंद्र लोधी, अराफात चौधरी ,आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24