राधाकुंड पंडा समाज के लोगों ने लगाया बाहरी युवक और उसके पिता पर जबरन पैसे वसूलने का आरोप
Gargachary Times
21 August 2025, 20:45
158 views
Mathura
गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में राधा कुंड संगम पर पूजा व पंडगिरि करने वाले पंडा समाज के लोग गोवर्धन थाने पहुंचे और थाने पहुंचकर थाना अध्यक्ष गोवर्धन रवि त्यागी से मुलाकात कर एक बाहरी व्यक्ति व उसके पुत्र पर जबरन पंडागिरी करके पैसे वसूलने तथा पंडा समाज के लोगों से अभद्रता करने व मारपीट करने का आरोप लगाया।
खबर के अनुसार यमुना पार के रहने वाले हरि ओम व उनके पुत्र विकास गोस्वामी जिन्होंने राधा कुंड में अपना मकान बना रखा है। कई सालों से राधा कुंड में रहने के कारण वह अपने आप को राधा कुंड का स्थाई निवासी बताता है और पंडा समाज के लोगों के साथ संगम पर मारपीट अभद्रता करता है। और संगम पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से पंडगिरी के नाम पर जबरन पैसे वसूलने का काम करता है। गुरुवार को राधा कुंड पंडा समाज के तमाम गणमान्य और बुजुर्ग लोग थाना गोवर्धन पहुंचे और लिखित तहरीर देकर युवक और उसके पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पंडा समाज के लोगों ने बताया कि हम लोग बुजुर्गों के समय से यहां पंडागरी का काम करते हैं लेकिन हरिओम ब उसका पुत्र बाहर के रहने वाले हैं इनको यहां पंडागरी करने का नैतिक अधिकार नहीं है ऐसे में इनके द्वारा जबरन पांडागिरी करने पर रोक लगाई जाए। वही जब इस विषय में दूसरे पक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंडा समाज के लोग उनके पिता के साथ में अभद्रता करते हैं उनके पिता वहां हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो वह लात मार कर उनको वहां से भागने का प्रयास करते हैं। दोनों पक्ष के दावों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला समय ही बताएगा फिलहाल पुलिस में दोनों पक्षों की जांच कार्यवाही की बात कही है । इस अवसर पर कन्हैयालाल ,बंटू शर्मा, भोले शंकर, श्याम सुंदर शर्मा ,रामेश्वर, कन्हैया लाल गोस्वामी, दान बिहारी,बांके गोस्वामी व समस्त राधा कुंड के पुरोहित मौजूद रहे