ब्राह्मण और ठाकुर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Gargachary Times
21 August 2025, 20:45
240 views
Mathura
कस्बा गोवर्धन में एक वीडियो इस समय फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें ब्राह्मण और ठाकुर महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पंकज शरण नामक एक जाटव युवक के अकाउंट से यह वीडियो वायरल बताया जा रहा है जिसमें महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे गए हैं। वीडियो के वायरस होते ही कस्बे के लोगों में और युवकों में वीडियो को लेकर आक्रोश पैदा हो गया। तनाव की स्थिति को देखते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई है। युवक के अनुसार उसका फोन हैक करके किसी अन्य व्यक्ति द्वारा यह कृत्य किया गया है। थाना इंचार्ज रवि त्यागी से इस विषय में बात हुई तो उन्होंने बताया कि अभी युवक को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच पड़ताल पूरी होने के बाद में उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।