नीयत साफ हो तो ऐसी कोई समस्या नहीं, जिसका समाधान संभव न हो, अधिकांश विवाद आपसी सुलह-समझौते के आधार पर हो सकते है निस्तारित- जिलाधिकारी
Gargachary Times
2 May 2026, 19:59
15 views
Mainpuri
रिपोर्ट प्रधूम शाक्य
मैनपुरी
मैनपुरी -संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील भोगांव में जन-शिकायतें सुनने के दौरान जब पुरैया नि. रामबेटी ने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के सम्मुख अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि पति की मृत्यु के बाद विरासत दर्ज करते समय पुत्र का नाम जनवेश के स्थान पर जलेश दर्ज कर दिया गया है, कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नाम ठीक नहीं कराया जा रहा है, जिस पर उन्होंने तहसीलदार भोगांव को आदेशित करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर तत्काल नाम दुरुस्त कराकर खतौनी की प्रति लेकर आएं, तहसीलदार ने सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल से औपचारिकताएं पूर्ण कराकर मौके पर ही नाम दुरुस्त कराकर खतौनी की प्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराकर तत्काल राहत प्रदान की, आवंती नगर भोगांव नि. बी.ए. की छात्रा श्रृद्धा सिंह ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसे छात्रवृत्ति नहीं मिली है, जिस पर उन्होने समाज कल्याण अधिकारी से प्रकरण की जांच कर तत्काल शिकायत का निदान कराने को कहा, छात्रवृत्ति पोर्टल से प्राप्त स्टेट्स के अनुसार छात्रा के बैंक खाते में राज्य सरकार का अंश रू. 4685 प्रेषित किया जा चुका है, उक्त शिकायत का भी उन्होने मौके पर ही निस्तारण कराकर फरियादी को संतुष्ट किया, नगला रामपीछा नि. कमला देवी ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से आवंटित पट्टा गाटा संख्या-1197 की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की मांग की, जिस पर उन्होने क्षेत्रीय लेखपाल को मिशन समाधान के तहत पट्टाशुदा भूमि की पैमाइश कर पट्टेधारक को काबिज कराकर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा न रहे।
श्री त्रिपाठी ने असंतोष व्यक्त करते हुऐ कहा कि सार्वजनिक भूमि यथा चारागाह, मरघट, चकरोड, विद्यालय आदि की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा की शिकायतें प्राप्त हो रही है, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में जहां भी चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जे हैं, को चिन्हित कर तत्काल अनाधिकृत कब्जे हटवाकर चारागाह की भूमि को गौशालाओं से सबद्ध करें, संबंधित खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय अटैच की गयी चारागाह की भूमि पर गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों हेतु हरे-चारे की बुवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि देवीय आपदा, अतिवृष्टि, अग्निकांड से क्षतिग्रस्त फसलों का तत्काल ऑकलन कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का कोई भी आवेदन पत्र किसी भी स्तर पर लंबित न रहे, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को विधवा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन का लाभ मिले, आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र समय से जारी हों, सुनिश्चित किया जाए।
आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर नगला जंगी नि. सतीश कुमार ने गाटा संख्या-573 की मेड तोड़ कर किये जा रहे कब्जे को रोके जाने, बलों नि. अवनेश कुमार ने गाटा संख्या-709 पर किये जो रहे अवैध कब्जे को रोके जाने, रतनपुर किरकिच नि. पंकज शाक्य ने गलत ढंग से बैनामा करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने, उसमानपुर नि. लज्जावती ने घर के सामने जबरन दीवार बनाकर रास्ते को अवरूद्ध किये जाने, सलेमपुर पड़ीना नि. हृदय प्रसाद ने आधार कार्ड के हिसाब से खतौनी में नाम दुरूस्त कराने, जन्होरा नि. नन्ही देवी ने पैतृक भूमि पर विपक्षीगणों द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे को रूकवाने, मौजेपुर नि. नेत्रपाल ने गाटा संख्या-132 की पैमाइश कराकर चकरोड़ डलवाये जाने, रायपुर नि. कृष्ण कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिस पर उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तपरक निस्तारण हेतु उपलब्ध कराया। जिलाधिकारी ने गत् संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शत-प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जानकारी आज शिकायतकर्ताओं से मोबाइल नम्बर के माध्यम से संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से वार्ता कराकर फीडबैक लिया, अधिकांश शिकायतकर्ता शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट थे लेकिन कुछ ने असंतुष्टता व्यक्त की, ऐसे शिकायती पत्रों को सी-कैटैगरी में अंकित कर पुनः निस्तारण हेतु उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, उप जिलाधिकारी भोगांव नीरज कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी भोगांव राम कृष्ण द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक सत्येंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश बघेल, तहसीलदार भोगांव रोहित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।