Loading...

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अनूठी पहल

Gargachary Times 2 May 2026, 20:02 15 views
Mainpuri
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अनूठी पहल
रिपोर्ट प्रधूम शाक्य मैनपुरी मैनपुरी-जिलाधिकारी ने ग्राम अकबरपुर बीकू के मजरे बखरिया में पहुंच मृतक दफेदार की पत्नी रन्नो देवी को संवेदना पत्र, फौती दर्ज होने के पश्चात खतौनी की नकल एवं अमरूद का पौधा भेंटकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया, दफेदार की मृत्यु दि. 25 अप्रैल 2026 को हुयी थी, जिलाधिकारी के निर्देश पर तेरवीं से पूर्व मृतक के वारिसान के रूप मंे मृतक की पत्नी रन्नो देवी पुत्र रनवीर सिंह, सुधीर पाल, सूरज पाल के नाम लेखपाल द्वारा विरासत दर्ज की गयी। उन्होंने परिजनों को खतौनी की नकल उपलब्ध कराते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में जिला प्रशासन आपके साथ है, विरासत समय से दर्ज कराना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है, जिसके क्रम में स्वर्गवासी के समस्त उत्तराधिकारियों की विरासत खतौनी के संबंध खातों में दर्ज कर दी गई है, जिसकी प्रति आज परिवार को उपलब्ध करायी गई। उन्होने परिजनों से कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अन्य किसी योजना के तहत अथवा किसी अन्य सहायता की आवश्यकता हो तो अवगत करा सकते हैं। उन्होने परिजनों से कहा कि दिवंगत् की स्मृति को चिर-स्थाई बनाए रखने हेतु एक फलदार पौधा उपलब्ध कराया गया है, परिजन पौधे को यथा स्थान पर लगाकर दिवंगत की स्मृति संजोने के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में सुनिश्चित करें कि अविवादित फौती तेरवीं से पूर्व प्रत्येक दशा में दर्ज हो, स्वयं, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक या लेखपाल के माध्यम से वारिसान को संवेदना पत्र, खतौनी की नकल एवं एक फलदार पौधा उपलब्ध कराया जाए, इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी, ग्राम प्रधान सुखेंद्र सिंह, लेखपाल देवेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24